तालबेहट: झररघाट के पास हाइवे 44 पर तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रॉली पलटी, बाइक सवार आया चपेट में, 3 लोग घायल
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के झररघाट के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्राली पलट गई और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए एक की हालत मरणासन्न बताई गई है,घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।