खंडवा नगर: निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई: कचरा फेंकने पर जोगी ब्यूटी किंगडम पर ₹5000 का जुर्माना
खंडवा जोन क्रमांक चार पदमकुंड मार्ग पर 18 सितम्बर को सड़क पर कचरा फेंका गया। निरीक्षण में बिल से प्रतिष्ठान की पहचान हुई। निगम ने तुरंत सफाई कराई और ₹5000 का जुर्माना लगाया। महापौर अमृता अमर यादव ने नागरिकों से अपील की है कि कचरा केवल निगम वाहनों या निर्धारित स्थान पर ही डालें। यह जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे के लगभग मिली है।