उधवा: उत्तर पलाशगाछी पंचायत के खट्टी टोला में आम के पेड़ में लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत अंतर्गत खट्टीटोला गांव में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक युवक का शव आम का पेड़ में फंदे से लटका मिलने से इलाकें में सनसनी फ़ैल गई। मृतक युवक की पहचान स्व. नुर मोहम्मद के पुत्र हबीब शेख (25) वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।