खुरई: जंगराई में डामरीकरण प्लांट में आग, उपकरण और डामर की टंकियां जलीं
Khurai, Sagar | Apr 30, 2026 खुरई ब्लाक के जंगराई गांव के किसान वीरेंद्र उर्फ वीरू समाधिया ने गुरुवार रात लगभग 11 बजे बताया कि वह किसानी के साथ सड़क निर्माण का कार्य भी करते हैं,शाम को खेत के पास बने प्लांट में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे निर्माण कार्य के उपकरण और डामर सहित अन्य सामग्री जल गई जिससे लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ है, आग बुझाने के बाद रात 11 बजे फिर आग भड़क गई।