कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के सलैया चौकी अंतर्गत नया खेड़ा गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास एक खेत में लगे महुआ के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।