प्रतापपुर: आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका
प्रतापपुर क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम बदलने से आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर फसल झुक गई है और पानी भरने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि कटाई के समय इस तरह की बारिश से भारी नुकसान हो सकता है।