ऊंचाहार: एनटीपीसी गेट नम्बर 2 के पास खरपतवार में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी गेट नम्बर 2 के पास ऊँचाहार सलोन मार्ग के किनारे, शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में खरपतवार में आग लग गई, थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आग का गुबार देख लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया है।फिलहाल आग लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ है।