श्री सूर्य नारायण पूजा समिति चाणक्य नगरी के संरक्षक एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई बिगन प्रसाद का निधन सोमवार की दोपहर हो गया।जिस कारण आज मंगलवार की शाम करीब सात बजे सादगी के साथ मात्र कुछ लोगों के साथ एक ट्रैक्टर में भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन बड़ा तालाब एसबीआई बैंक के समीप किया गया।