मंदसौर: मंदसौर में कांग्रेस की रणनीति बैठक, नीट और भूमि घोटाले समेत तीन मुद्दों पर 9 अगस्त को दिल्ली में प्रदर्शन होगा
मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद एवं तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने बैठक लेकर बताया कि नीट परीक्षा, कथित भूमि घोटाले सहित तीन प्रमुख मुद्दों पर 9 अगस्त को दिल्ली में प्रदर्शन होगा। 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक साइकिल रैली भी निकाली जाएगी, बैठक में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे,