उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक झोपड़ी में रखे बोरे से 37 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया गया।इस दौरान आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष ने शनिवार दोपहर 3:15 में बताया कि थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला के लखन पासी के विरुद्ध प्राथमिकी कर पुलिस मामले में जांच कर रही है।