कैराना: कैराना में छड़ियान टंकी के निकट ट्रांसफार्मर में आग लगने का वीडियो आया सामने, 12 घंटे तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति
Kairana, Shamli | May 28, 2026 गुरुवार शाम करीब चार बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सामने आया है। वीडियो में ट्रांसफार्मर में आग लगी नजर आ रही है। यह वीडियो कैराना नगर में स्थित छड़ियान टंकी के निकट का है। बताया जा रहा है कि देर रात छड़ियान टंकी के निकट भीषण गर्मी और ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिस कारण आसपास मोहल्ले में विद्युत सप्लाई बंद हो गई।