अंबाह: SRM गार्डन में लगा जनकल्याण शिविर , मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान
Ambah, Morena | Jun 13, 2026 अंबाह के एसआरएम गार्डन में आयोजित जनकल्याण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन पात्रता पर्ची और राजस्व संबंधी आवेदनों पर सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम रामनिवास सिकरवार, तहसीलदार एवं भाजपा नेता भी रहे मौजूद।