प्रतापगढ़ के चर्चित अधिवक्ता हमले और हत्या प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सांगीपुर क्षेत्र में हुए हमले और वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत के मामले में 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह घटना 22 अक्टूबर 2025 को थाना सांगीपुर क्षेत्र के बवरिहा गांव में हुई थी।