बाह: तीन माह से भुगतान न होने के कारण पिनाहट चम्बल घाट पर स्टीमर संचालन हुआ बंद
पिनाहट स्थित चम्बल घाट पर स्टीमर संचालन का ठेकेदार बीते तीन माह से अधिक समय से भुगतान न होने के कारण स्टीमर संचालन मंगलवार को बंद करवा दिया। इस वजह से यात्रा के लिए पहुंचे सैकड़ों यात्री मायूस होकर वापिस लौट गए। संचालन बंदी की वजह से घाट पर यात्रियों ने सुबह 10 बजे स्टीमर संचालन शुरू करने की मांग की। ठेकेदार ने साफ कहा कि जब तक उन्हें लंबित भुगतान नहीं मिलेग