सूरतगढ़ के सदर पुलिस थाना मे एक महिला के साथ हुई लूटपाट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से सोमवार रात इस संबंध मे जानकारी मिली। बताया कि इसे लेकर भादवावाली ढाणी निवासी महिला ने परिवाद दिया है। जिसमे बताया है कि 2 अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसे तथा उसकी आँखों में मिर्च डालकर गले से सोने का मादलिया और कानों से सोने की बाली लूट कर फरार हो गए।