ऊंचाहार: इटौरा बुजुर्ग गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव में सोमवार की दोपहर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गाँव स्थित एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और हवा तेज होने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आग का गुबार देख ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल हो गया, ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।फायर ब्रिगेड द्वारा काबू पाया गया।