लोहंडीगुडा: शासकीय महाविद्यालय लोहंडीगुड़ा में रजत जयंती संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप ने किया संबोधित
शासकीय महाविद्यालय लोहंडीगुड़ा में आज बुधवार दोपहर 3 बजे रजत जयंती संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लोहंडीगुड़ा जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने वर्ष 2000 में अपने गठन के बाद से विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनकल्याण की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की है।