सिकंदरा कस्बा स्थित सनलाइट कंप्यूटर सेंटर में गुरुवार को करीब 10 बजे बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद करते हुए की गई।सेंटर में बच्चों को बाल दिवस के इतिहास, महत्व और नेहरू जी के बाल प्रेम के बारे में जानकारी दी गई।