पूर्णिया पूर्व: हरमुरी गांव में सड़क हादसे में एक 7 वर्षीय बालक हुआ घायल GMCH में भर्ती
हरमुरी गांव के प्रवेश ऋषि देव के पुत्र नरेश कुमार अपनी नानी के साथ खेत पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालक को मारा जोरदार टक्कर। जिसके बाद बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार बाइक लेकर मौके से हुए फरार। घायल बालक को परिजनों की मदद से इलाज के लिए GMCH में किया भर्ती। जहां उपचार चल रहा है।