पूर्णिया पूर्व: मेनमा गांव में एक महिला की आग में झुलस कर हुई मौत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रुपौली थाना क्षेत्र के मेनमा गांव के विपिन मंडल की पत्नी अंजनी कुमारी गाय को खिलाने के लिए घट्टा कढ़ाई में चूल्हा पर चढ़ाई थी। चूल्हे पर घट्टा बना रही थी। तभी पैर फिसल गया और महिला चूल्हे में गिर पड़ी। जिसके बाद वह आग में बुरी तरह से झुलस गई। परिजन महिला को स्थानीय अस्पताल में किया भर्ती। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।