पूर्णिया पूर्व: बरसौनी चौक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक हुआ घायल, GMCH में कराया गया भर्ती
बरसौनी गांव के मोहम्मद एजाबुल के पुत्र अब्दुल रहमान अपनी बाइक लेकर घर से बरसौनी चौक गए थे। बरसौनी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार युवक को GMCH में भर्ती कराया गया।