प्रतापपुर: सड़क के बीच गड्ढा बना हादसे का कारण, वाहन चालक परेशान
प्रतापपुर: प्रतापपुर-कौरा मार्ग पर सतबहिनी आंगनबाड़ी केंद्र के पास मुख्य पथ के बीच में विशाल गड्ढा हो गया है। गड्ढे में नाली का गंदा पानी हमेशा भरा रहता है। सड़क के बीचोबीच गड्ढा होने से वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहनों के पहिए अचानक गड्ढे में फंस जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके