बिसौली: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बसई गांव के पास नीलगाय से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक गंभीर घायल
Bisauli, Budaun | Apr 11, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बसई गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां शनिवार को 12 बजे करीब तेज रफ्तार बाइक अचानक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रईस उल हसन पुत्र अब्दुल गनी निवासी अल्हापुर भिकन जनपद मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल मुरादाबाद से बदायूं की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में नीलगाय सामने आ जाने से यह हादसा हो गया।