ब्यावरा: ब्यावरा के मोया गांव में राज्यमंत्री ने ₹62.5 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने शनिवार को शाम 5 बजे करीब 62 लाख ₹50000 की लागत से होने वाले सामुदायिक भवन पंचायत भवन के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान राज्य मंत्री के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।