पाटी: ग्राम कोटबांधनी के ग्रामीण भीषण गर्मी में पानी की समस्या से परेशान, सुबह से पानी के लिए करते हैं संघर्ष
Pati, Barwani | May 27, 2026 ग्राम पंचायत सेमलेट के कोटबांधनी गांव में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। करीब 840 की आबादी वाले इस गांव में 500 से ज्यादा लोग पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं। हालत यह है कि ग्रामीणों को रोजाना अंधेरी रात में तीन से चार किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है, टॉर्च की रोशनी में महिलाएं, पुरुष और बच्चे कुएं और छोटे जल स्रोतों से पानी भर रहे हैं। समस्या।