रामपुर मनिहारान क्षेत्र के ग्राम घाटेडा में शनिवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और शौर्य दिवस के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में मंडल, जिला, नगर, तहसील और ब्लॉक स्तर के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।