पूरनपुर: नगर के रेस्टोरेंट में ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने प्रेस वार्ता कर वन्यजीव हमलों का मुद्दा उठाया
पूरनपुर। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल की ओर से नगर के एक रेस्टोरेंट में मंगलवार प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी और प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह राणा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने वन्यजीव हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई।