विकासनगर: परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से गई नाबालिग, पंजाब में मिली
शुक्रवार को शाम 5:00के करीब परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से लापता नाबालिग को सेलाकुई पुलिस ने पंजाब से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिग के सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार जाताया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। बताया कि उसकी नाबालिग बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई।