विकासनगर: अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार
शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब सहसपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए तीन भैंसवंशीय पशु बरामद किए गए हैं। गिरोह का एक और सदस्य फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी ग्राहक बनकर पशुओं की रैकी करते थे और फिर मौका देखकर रात को पशु चोरी कर लेते थे।