विकासनगर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गुरुवार को शाम 6:00 बजे कोतवाली क्षेत्र में एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए टीम गठित कर युवक के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बताया कि उनकी पुत्री नाबालिग है।