विकासनगर: गैस सिलेंडर चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
शुक्रवार को शाम 4:00के करीब दुकान से गैस सिलेंडर चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी का सिलेंडर बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि प्रदीप कुमार पुत्र सोमपाल, निवासी सहसपुर ने तहरीर दी थी कि वह और उसका भाई सेलाकुई में चाउमिन-मोमो की दुकान चलाते हैं।