मांडर प्रखंड के ब्राम्बे निवासी समाजसेवी लुईस तिग्गा जिनका गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था, जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर एक बजे कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उनके घर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मिले और उनके मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त किया, और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख के इस घड़ी में हम आपके साथ हैं।