पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Purnea East, Purnia | Jun 13, 2026
पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। खेत से काम कर घर लौट रहे बुजुर्ग को रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामदेव ऋषि के रूप में हुई