शाहजहांपुर: कांट क्षेत्र के जमौर गांव में जन सेवा केंद्र संचालक के घर अज्ञात चोरों ने नकदी की चोरी, पुलिस ने आज दर्ज की एफआईआर
दरअसल थाना कांट क्षेत्र के जमौर गांव के रहने वाले सुमित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह गांव में जन सेवा केंद्र चलता है। और 9 अगस्त को रात में अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और अलमारी में रखें रुपए चुरा लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।