शाहजहांपुर: मदनापुर के मोहम्मदपुर हरा गांव में खेत के किनारे पेड़ लगाने पर मना करने पर मारपीट का आरोप, आज एफआईआर दर्ज
दरअसल थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर हरा गांव के रहने वाले द्वारिका प्रसाद ने पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर कराई है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि 4 अगस्त को गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति मेढ़ के किनारे पेड़ लग रहा था। उसका कहना है कि जब उसने पेड़ लगाने से मना किया तो उसने अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी।