शाहजहांपुर: पंजाब मेल ट्रेन में हुए हादसे के मामले में यात्री ने दी जानकारी, बोला फायर सेफ्टी यंत्र गिरने के बाद निकला था धुआं
बरेली सीमा पर ट्रेन में हुए हादसे के मामले में एक यात्री ने जानकारी दी है। ट्रेन में सवार यात्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन में लगा फायर सेफ्टी यंत्र अचानक नीचे गिर गया। इसके बाद उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसके चलते ट्रेन में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। और लोग एक एक कर अचानक ट्रेन से नीचे कूदने लगे। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं।