जशपुर: दोकड़ा के श्री जगन्नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 कलशों से हुआ महाप्रभु का दिव्य महारण स्नान
जशपुर जिले के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में स्नान पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का 108 पवित्र कलशों के सुगंधित जल से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महारण स्नान (महाभिषेक) कराया गया। इसके बाद भगवान का गजानन वेश धारण कराया गया और 56 भोग अर्पित किया गया।