शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे सालिमपुर थानांतर्गत गुप्त आसूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में अभियुक्त के पास से 235 ग्राम गांजा,70 गोगो तथा 01 चिलम बरामद की गई। पुलिस ने सभी मादक पदार्थों को विधिवत जब्त कर लिया है।