खरगौन: खरगोन में कार से 1.120 किलोग्राम गांजा जब्त, देवास का तस्कर गिरफ्तार, पहले से NDPS का केस दर्ज
खरगोन पुलिस ने करही क्षेत्र में गांजा तस्करी के आरोप में देवास जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 120 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई अल्टो कार जब्त की है। जब्त गांजे की कीमत 56,110 रुपए और कार की कीमत 1.50 लाख रुपए बताई गई है। यह जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे की है