देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अघनुवां गांव में हुए गोलीकांड में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना में बिक्की राउत गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनके बयान पर मुखिया पति अनिल यादव सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।