शाहजहांपुर। थाना खुटार क्षेत्र के ग्राम रौतापुर कला में कार और तेल टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शाहजहांपुर ने जानकारी दी है कि हादसे की जांच की जा रही है।