सोनो: चकाई में महर्षि मेंही परमहंस जी की 142वीं जयंती पर भक्तिमय हुआ संतमत आश्रम, निकाली गई प्रभात फेरी
Sono, Jamui | Apr 30, 2026 प्रखंड के पी.पी.वाई. कॉलेज के बगल स्थित संतमत आश्रम में गुरुवार को दो बजे 20वीं सदी के महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक संत महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र गुरुदेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। समारोह का शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ हुआ। आश्रम से निकली यह फेरी नावाडीह और चकाई मुख्य चौक का भ्रमण करत