बिसौली: सिसइयां गांव में सजीव झांकियों के साथ निकली बाबा साहेब अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा
Bisauli, Budaun | May 10, 2026 बिसौली गांव सिसइयां में बुद्ध अंबेडकर जन्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को 7 बजे करीब कार्यक्रम का शुभारंभ भंते विमल बोधी ने बुद्ध वंदना के साथ किया, जबकि कारगिल शहीद हरिओम सिंह के पुत्र कुंवर शिवम प्रताप सिंह ने शोभायात्रा को रवाना किया।