नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में पंचम दा के जन्मोत्सव पर सजी विशेष संगीत संध्या सांसद ने गाया हम होंगे कामयाब
सुप्रसिद्ध संगीतकार पंचम दा के जन्मोत्सव के अवसर पर नर्मदापुरम में शनिवार शाम आयोजित विशेष संगीत संध्या कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने सहभागिता की। जिसमें सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कलाकारों और उपस्थित जनसमुदाय के साथ प्रसिद्ध प्रेरणादायक गीत हम होंगे कामयाब एक दिन गाकर कार्यक्रम को यादगार बना।