मिर्ज़ापुर: धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और डाला छठ के मद्देनजर एसएसपी ने नगर क्षेत्र में फोर्स के साथ किया भ्रमण
एसएसपी सोमेन बर्मा ने धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और डाला छठ के मद्देनजर नगर क्षेत्र में गुरुवार की रात 8:00 बजे फोर्स के साथ भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से वार्ता की। उन्हें भरोसा दिलाया कि वह बिना डरे अपनी दुकान चलाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखें। इस मौके पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, कटरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व सीओ सिटी मौजूद रहे।