चूरू: अग्रसेन नगर फाटक के पास बस की चपेट में आने से युवक घायल, हाथ में फ्रैक्चर, आक्रोशित लोगों ने तोड़ा बस का शीशा
Churu, Churu | Jul 25, 2026 चूरू शहर के अग्रसेन नगर रेलवे फाटक के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को एक निजी मिनी बस की लापरवाही से युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत ऑटो से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना के बाद लोगों ने बस ड्राइवर के प्रति नाराजगी जताते हुए बस का एक साइड का शीशा भी तोड़ दिया।