मध्यप्रदेश के बड़वाह नर्मदा रोड स्थित दादा दरबार के समीप सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे करीब दस एकड़ खेत की पराली मे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के साथ आग तेजी से फैलती हुई पंजाब पेट्रोल पंप के पीछे करीब 30 फीट दूर तक आ पहुंची। वही समीप ही पेट्रोल व डीजल के भूमिगत टैंक थे।जिससे पेट्रोल पंप कर्मचारियों मे हड़कंप मच गया।