हनुमना: भाजपा पार्षद पति की दबंगई, महिलाओं पर डंडे-राड से हमला, वीडियो वायरल होने पर महिलाएं पहुंची थाना
Hanumana, Rewa | Nov 28, 2025 हनुमना नगर परिषद वार्ड क्रमांक 7 में भाजपा पार्षद पति संतोष कोल का महिलाओं पर डंडा–राड से हमला करने का वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हंगामा मच गया। वीडियो में संतोष कोल अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और महिलाओं से मारपीट करते दिखाई दे रहा है।घटना के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिलाल कोल के साथ थाने पहुंचीं और सख्त कार्रवाई की मांग किया