लक्ष्मीपुर: नुमर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत
जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के नुमर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए थे। इनमें बेलहर के तरी मझगांव निवासी सुभाष दास की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो युवक का इलाज जारी है। परिजनों ने सोमवार को 9 बजे बताया कि दोनों रिश्तेदार लक्ष्मीपुर के मड़ैया गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे और खैरमा जा रहे थे। तभी हादसा हुआ।