सोहागपुर: शासकीय विद्यालय में शिक्षक के शराब पीने का वीडियो हुआ वायरल भुई बांध स्कूल का मामला
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुई बांध में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक के शराब पीने का वीडियो गुरुवार को लगभग 2:00 बजे सोशल मीडिया में वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शिक्षक स्कूल में बैठकर शराब पी रहा है, वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।